Breaking News

बिल्सी: तेज रफ्तार का कहर: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल।

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल।

बिल्सी, बदायूँ। जनपद के बिल्सी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिल्सी-बदायूँ मार्ग पर बेन भट्टा के समीप हुआ, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूप सिंह अपने भाई राजेश के साथ बाइक से बिल्सी की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह लड़की देखने के सिलसिले में निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूप सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका भाई राजेश और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!