Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में कक्षा 9 एवं 11 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में कक्षा 9 एवं 11 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी, बदायूं। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9 एवं कक्षा 11 (सत्र 2025-26) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण बन गया। छात्र-छात्राओं के चेहरों पर सफलता की मुस्कान साफ झलक रही थी। अभिभावक भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते दिखाई दिए।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल एवं निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न अनुभागों (ए, बी, सी, डी, ई, एफ) के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोग्रेस कार्ड, ‘एकेडमिक एक्सीलेंस’ पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री रवींद्र भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय की नई शैक्षिक योजनाओं की जानकारी भी दी तथा सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी सत्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का महत्वपूर्ण वर्ष होगा, इसलिए अभी से नियमित अध्ययन और पुनरावृत्ति पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कला विभाग की श्रीमती रचना यादव, श्री मनोज सक्सेना एवं श्रीमती अर्चना पांडेय का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन श्री प्रांजल शर्मा ने किया।

विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय 

  • IX A भव्य थरेजा अनन्या आदित्य राठौर
  • IX B राधिका माहेश्वरी केशव गोयल अक्षिता माहेश्वरी
  • IX C शौर्य शर्मा अमित भारद्वाज पलक्ष वार्ष्णेय
  • IX D दिव्या वर्मा सिद्धार्थ शाक्य उन्नति सिंह
  • IX E अथर्व मिश्रा अंशिका कार्तिक  
  • IX F अनुष्का शर्मा पलक शर्मा अभय प्रकाश

वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय प्रगतिशील 

  • XI A नव्या गोयल रिजू माहेश्वरी श्रेष्ठ अग्रवाल अर्जुन धीर सक्सेना
  • XI B आर्यन खान वंशिका साहू जलज यादव आयुष सोलंकी
  • XI C दिलीप कुमार वंशिका माहेश्वरी शिवंशी माहेश्वरी आदित्य माहेश्वरी
  • XI D दिशा गुप्ता सिया शर्मा अब्दुल मुईज़   
  • XI E उमंग वार्ष्णेय शेख हादिया केशव गर्ग लक्ष्य बब्बर
  • XI F वैष्णवी आकृति माहेश्वरी शिवम उपाध्याय एवं श्रेया साहू उत्कर्ष गुप्ता

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!