Breaking News

सहसवान: ट्यूबवेल से 60 मीटर केबल चोरी, वाहन से पहुंचे चोरों पर संदेह।

ट्यूबवेल से 60 मीटर केबल चोरी, वाहन से पहुंचे चोरों पर संदेह।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान (बदायूं)। सहसवान-बिसौली मार्ग पर ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली रकवे में स्थित एक ट्यूबवेल से अज्ञात चोर करीब 60 मीटर विद्युत केबल काटकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्यूबवेल स्वामी ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला चौधरी निवासी रागिब अली पुत्र मेहदी हसन का खेत में ट्यूबवेल लगा हुआ है। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात लोग बोलेरो वाहन से ट्यूबवेल पर पहुंचे और वहां लगी करीब 60 मीटर केबल काटकर चोरी कर ले गए।

रागिब अली जब खेत पर ट्यूबवेल देखने पहुंचे तो वहां केबल कटी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बहेड़ी में सुपरवाइजरों की बैठक, 16 नवंबर से शुरू होगा दूसरा चरण; घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक।

बहेड़ी में सुपरवाइजरों की बैठक, 16 नवंबर से शुरू होगा दूसरा चरण; घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक। …