Breaking News

बुधवार परेड में दिखा पुलिसकर्मियों का अनुशासन, सीओ सिटी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण।

बुधवार परेड में दिखा पुलिसकर्मियों का अनुशासन, सीओ सिटी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन शाहजहांपुर में साप्ताहिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपाई ने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट तथा अनुशासन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के निर्देश दिए।

परेड के उपरांत सीओ नगर ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला आरक्षियों की ट्रेनिंग का जायजा लिया। उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियों को गंभीरता से सीखने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के विभिन्न कार्यालयों में रखे अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की तथा अधिकारियों को रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित व अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने और सरकारी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने पर बल दिया। सीओ नगर ने सभी पुलिसकर्मियों को टीम भावना, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनसुरक्षा एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम बदायूँ। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण …