Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह, वित्त मंत्री ने किया ध्वजारोहण।

शाहजहांपुर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह, वित्त मंत्री ने किया ध्वजारोहण।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। जिले में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन शाहजहांपुर में आयोजित मुख्य समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।

ध्वजारोहण के उपरांत वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार जनता की सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों द्वारा दी गई संस्कृत एवं देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों की वित्त मंत्री ने सराहना की। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री द्वारा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रियंक जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वित्त मंत्री को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, एमएलसी सुधीर गुप्ता, डीपीएस राठौर, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी समारोह में मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!