Breaking News

ओसीएफ स्टेट में 59वीं रामलीला का कार्यक्रम घोषित, 9 अक्टूबर से होगा मंचन।

ओसीएफ स्टेट में 59वीं रामलीला का कार्यक्रम घोषित, 9 अक्टूबर से होगा मंचन।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। ओसीएफ स्टेट शाहजहांपुर में श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति-2026 की ओर से 59वीं रामलीला के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति ने रामलीला मंचन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तिथियां घोषित कर दी हैं।

समिति के अनुसार रामलीला का आयोजन 9 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतिदिन शाम सात बजे से रात दस बजे तक रामलीला का मंचन होगा। इसके अलावा 21 अक्टूबर को शाम सात बजे रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।

22 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे रामराज्याभिषेक कार्यक्रम होगा, जबकि रात आठ बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं 30 अक्टूबर को रात नौ बजे कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन प्रस्तावित है।

आयोजन की मुख्य समिति में श्रीकांत एस. डोईफोडे मुख्य संरक्षक, एम. सिवसंकर संरक्षक, एसएस मीणा अध्यक्ष, ऋषि बाबू महासचिव, बलवीर सिंह सचिव और राजेश कंचन कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। समिति में अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आयोजन से जुड़े सुझावों और मार्गदर्शन के लिए राम बाबू टाना, विमलेश तिवारी, मो. नसीम, शारिक अली समेत 16 लोगों को परामर्श समिति में शामिल किया गया है।

व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों की 13 उप-समितियों का गठन किया गया है। इनमें संरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामलीला मंचन, सुरक्षा, चिकित्सा, सूचना-प्रसारण, पुतला एवं आतिशबाजी, विद्युत, स्वागत और निमंत्रण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई है।

समिति ने ओसीएफ के कर्मचारियों और नगरवासियों से रामलीला महोत्सव में सहयोग करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

 

Spread the love

Check Also

सर्वा गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 75 बुखार पीड़ितों की जांच।

सर्वा गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 75 बुखार पीड़ितों की जांच। बदायूं। तहसील बिसौली के …