Breaking News

कान्हा गौशाला के पास पुलिस ने युवक को दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद।

कान्हा गौशाला के पास पुलिस ने युवक को दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कान्हा गौशाला के समीप ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से कथित तौर पर 315 बोर का तमंचा तथा एक कारतूस मिला। पुलिस ने आरोपी की पहचान हयातपुरा निवासी रहीश अहमद उर्फ गुड्डू चौबा के रूप में बताई है।

पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल सुकान्त सागर और अजय शर्मा शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप। …