Breaking News

बदायूं के आदर्श कुमार सिंह ने हासिल की सफलता, शुभचिंतकों ने दी बधाई।

बदायूं के आदर्श कुमार सिंह ने हासिल की सफलता, शुभचिंतकों ने दी बधाई।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम कुंडरा चकौंध निवासी आदर्श कुमार सिंह का प्रवर्तन विभाग (परिवहन) में चयन हुआ है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार और पैतृक गांव में खुशी का माहौल बन गया।

आदर्श कुमार सिंह जनपद मथुरा में पुलिस समन सेल, न्यायिक समन सेल एवं ई-समन सेल के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह के सबसे छोटे पुत्र हैं। आदर्श की इस उपलब्धि को परिवार के साथ-साथ उनके पैतृक क्षेत्र के लोगों ने भी गौरव का विषय बताया।

उनके चयन की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। परिजनों ने आदर्श की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और लगन को दिया।

Spread the love

Check Also

गांधी-शास्त्री जयंती पर गंधरोली विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

गांधी-शास्त्री जयंती पर गंधरोली विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम। आई एम खान  बिसौली। संविलियन विद्यालय …