Breaking News

भरगैन के विकास कार्यों के बीच भाजपा टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चा में चमन सेठ।

भरगैन के विकास कार्यों के बीच भाजपा टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चा में चमन सेठ।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा भरगैन के नगर पालिका अध्यक्ष चमन सेठ इन दिनों कस्बे में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। सड़क, नाला निर्माण, बिजली के पोल, पार्क सहित अन्य कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए वह स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कस्बे में सरकारी अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।

चेयरमैन चमन सेठ का कहना है कि भरगैन की तस्वीर बदलने के उद्देश्य से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका कहना है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर नजर रखने के लिए वह स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हैं।

इसी बीच चमन सेठ की ओर से पटियाली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट की दावेदारी किए जाने की चर्चा भी क्षेत्र में है। वह स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी नेतृत्व से पटियाली विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते नजर आ रहे हैं। उनके समर्थकों की ओर से भी सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की जा रही है।

चमन सेठ का कहना है कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें पटियाली विधानसभा से प्रत्याशी बनाने का अवसर देता है तो वह क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का प्रयास करेंगे।

हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से पटियाली विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाना है। फिलहाल चमन सेठ की दावेदारी और सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कांट में जानलेवा हमले के मामले में दो दोषियों को पांच-पांच साल का कारावास।

कांट में जानलेवा हमले के मामले में दो दोषियों को पांच-पांच साल का कारावास। मुबारक …