Breaking News

गंजडुंडवारा में गणेश विसर्जन को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील।

गंजडुंडवारा में गणेश विसर्जन को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): गणेश विसर्जन शोभायात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर अपने-अपने सुझाव दिए।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार एवं कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने उपस्थित लोगों की समस्याएं व सुझाव सुने और सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए सभी समितियां निर्धारित नियमों का पालन करें।

क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने कहा कि गणेश विसर्जन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाए, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। उन्होंने डीजे संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे तय मानकों और निर्धारित ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करें, ताकि तेज आवाज से बुजुर्गों, मरीजों व आम जनता को परेशानी न हो।

वहीं कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने कहा कि विसर्जन कार्यक्रम तय मार्ग और नियम-कायदों के अनुसार ही संपन्न कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम करेगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की, जिस पर उपस्थित नागरिकों और समिति पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश। …