Breaking News

जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट और पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल‌।

जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट और पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल‌।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे से झगड़ते हुए एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कोतवाली पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज गांव का है। बताया गया कि जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। खेत जोतने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई।

इस घटना में बबली और उसकी सास सुखरानी घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल बबली की तहरीर पर पुलिस ने राजवीर पुत्र मिट्ठू लाल, विटोला पत्नी राजवीर और शिवानी पुत्री राजवीर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, घायल सुखरानी ने बताया कि उनका अपने देवर राजवीर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि खेत जोतने का विरोध करने पर ही झगड़ा हुआ।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है।

वायरल वीडियो 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!