Breaking News

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। जनपद चंदौली के सैयदराजा, मुगलसराय, चकिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।

सैयदराजा नगर में बृहस्पतिवार की सायंकाल व्यापारियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया और ग्राहकों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या का तुरंत समाधान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को आपसी सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में हरजीत सिंह, मोहन गुप्ता, राजेश केशरी, घूरेलाल कन्नौजिया, अब्दुल कलाम, अमिय पांडे, मकबूल आलम, राजेश कुमार, पिंटू केशरी सहित कई व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!