Breaking News

बरेली में नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा: 30 लाख की अफीम और दो गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी।

बरेली में नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा: 30 लाख की अफीम और दो गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने नशा तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 1 किलो 270 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार डोहरा चौराहा क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अमृत विचार कार्यालय के सामने नशीला पदार्थ बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देख दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन तत्परता से कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी में भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंवरपाल यादव निवासी मसियाबाद, थाना मीरगंज और अजय सैनी निवासी मेहतपुर करोड़, थाना बिथरी चैनपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में अजय सैनी ने बताया कि एक ट्रक चालक ने मोटे मुनाफे का लालच देकर उसे तस्करी में शामिल किया और बाद में कुंवरपाल को भी इसमें जोड़ा।

पुलिस यह पता लगा रही है कि यह खेप बरेली में ही सप्लाई की जानी थी या किसी अन्य जिले में भेजी जानी थी। फरार ट्रक चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!