Breaking News

बरेली: युवा चिकित्सक का शव जंगल में मिला, लूट के बाद हत्या की आशंका।

बरेली: युवा चिकित्सक का शव जंगल में मिला, लूट के बाद हत्या की आशंका।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। थाना भुता क्षेत्र के गांव रीछा के 22 वर्षीय युवक परमजीत, जो अपने गांव में क्लीनिक संचालित करता था, का शव फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के रुकमपुर गांव के पास जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों के अनुसार, परमजीत शनिवार शाम जरूरी काम से बरेली जाने के लिए निकला था। वह मोटरसाइकिल से गया, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। रविवार सुबह मोबाइल पर संपर्क करने पर फोन बंद मिला। परिवार ने तत्काल थाना भुता पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी।

इसी बीच पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी। तस्वीर देखकर परिवार की आँखों के सामने सन्नाटा छा गया—यह शव परमजीत का ही था। मौके पर यह भी पता चला कि उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, अंगूठी और चेन गायब थे। परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिस्थितियां संदेह को बढ़ा रही हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

घटना के बाद गांव रीछा में शोक और आक्रोश का माहौल है। एक युवा चिकित्सक की संदिग्ध मौत ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो 

बाइट- प्रदीप सिंह मृतक के रिश्तेदार

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!