Breaking News

उतरौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीसीएम गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद, 8 पर मुकदमा दर्ज।

उतरौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीसीएम गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद, 8 पर मुकदमा दर्ज।

बलरामपुर (रिपोर्ट: गुलाम नबी कुरैशी): आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक डीसीएम गाड़ी से 75 कार्टन (गत्ते) में भरा अवैध पटाखों का भारी जखीरा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, उतरौला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक डीसीएम गाड़ी (यूपी 32 जीएन 1872) में अवैध पटाखे लादकर महदेइया के रास्ते बाबागंज (गोंडा) ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखों से भरे 75 गत्ते बरामद हुए।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना उतरौला में मु0अ0सं0 130/2026, धारा 288 बीएनएस व 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत गोंडा जिले के बाबागंज निवासी राजकुमार, रामबाबू (सुरेंद्र), कैफ, आशीष कसौधन, आलोक कसौधन तथा धानेपुर निवासी अर्जुन, दिनेश और सरवन सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त डीसीएम गाड़ी को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और अवैध पटाखों के इस कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Byte – मार्तण्ड प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …