Breaking News

बदायूं में श्रीराम विवाह शोभायात्रा को लेकर मजिस्ट्रेट तैनात।

15 अक्टूबर को निकलेगी राम बारात, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

बदायूं। नगर में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित श्रीराम विवाह (बारात) शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने और नगर के व्यस्त मार्गों से गुजरने को देखते हुए कानून-व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तीन अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट श्रीसाई आश्रित शाखमुरी शोभायात्रा के आगे, उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), तहसील सदर कुमार चन्द्र बाबू शोभायात्रा के मध्य और तहसीलदार सदर दीपक कुमार शोभायात्रा के पीछे रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शोभायात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर (भोलाधाम) से प्रारंभ होगी। इसके बाद पथिक चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, स्टेट बैंक और लावेला चौराहा होते हुए रामलीला मैदान के पश्चिमी द्वार पर पहुंचकर संपन्न होगी।

प्रशासन की ओर से तैनात अधिकारी शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था पर नजर रखेंगे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान में रामलीला से पहले निकली भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा।

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रहे तैनात, कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा …