Breaking News

युवती आत्महत्या मामले में नामजद सिपाही की गिरफ्तारी की मांग, एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन।

युवती आत्महत्या मामले में नामजद सिपाही की गिरफ्तारी की मांग, एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बदायूं। युवती की आत्महत्या के मामले में नामजद सिपाही की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। उनके साथ कुछ हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। परिजनों के विरोध के बीच पुलिसकर्मियों ने कार्यालय का गेट बंद कर लिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर गेट खोला गया। परिजनों ने आरोपी सिपाही को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट का है। यहां युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 29 सितंबर को सिपाही जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। नामजद सिपाही हरदोई जिले की पिहानी कोतवाली में तैनात बताया गया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सिपाही ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। परिजनों ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। परिवार का दावा है कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, युवती की चैट से उन्हें कथित घटनाक्रम की जानकारी मिली।

परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी को लेकर वे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने परिजनों को समझाया और आरोपी की तलाश किए जाने की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि कुछ अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद वे अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखेंगे। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Spread the love

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र। …