Breaking News

शाहजहांपुर के अकर्रा रसूलपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, महिलाओं को सिखाए कानून और सुरक्षा के पाठ।

शाहजहांपुर के अकर्रा रसूलपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, महिलाओं को सिखाए कानून और सुरक्षा के पाठ।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। ग्रामीण अंचल की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को विकासखंड के ग्राम अकर्रा रसूलपुर स्थित पंचायत भवन में एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कानूनों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

विधिक शिविर की अध्यक्षता जिला मिशन कोर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने की। उपस्थित जनसमुदाय और महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय संविधान द्वारा दिए गए समानता के अधिकार, महिला सुरक्षा कानूनों और व्यक्तिगत व सामाजिक स्वच्छता के महत्व पर गहराई से चर्चा की। अमृता दीक्षित ने ग्रामीण समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता पर प्रहार करते हुए महिलाओं से अपील की कि वे बेटा और बेटी में किसी भी तरह का भेदभाव न करें। उन्होंने बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई और कहा कि बेटियां पढ़-लिखकर ही समाज और देश को मजबूत बना सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने महिलाओं के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न शासकीय योजनाओं की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ व उनकी आवेदन प्रक्रिया के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से समझाया ताकि पात्र लोग इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम का सफल संचालन पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) अनिल कुमार ने किया। इस बेहद उपयोगी कानूनी जागरूकता शिविर में जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा सहित गांव की तमाम संभ्रांत महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!