Breaking News

कासगंज: धार्मिक उल्लास: गंजडुंडवारा में किन्नर समाज ने निकाली मनमोहक कलश यात्रा, मां काली को अर्पित किया घंटा।

धार्मिक उल्लास: गंजडुंडवारा में किन्नर समाज ने निकाली मनमोहक कलश यात्रा, मां काली को अर्पित किया घंटा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। नगर में रविवार को किन्नर समाज की ओर से श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसे देखने के लिए सड़कों पर स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस धार्मिक व सांस्कृतिक समागम की शुरुआत एटा रोड स्थित राजेंद्र नगर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई।

डीजे पर बजते भक्तिमय भजनों, पारंपरिक वाद्यों की थाप और विभिन्न नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी झांकियों ने पूरे माहौल को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। यह भव्य यात्रा राजेंद्र नगर से रवाना होकर कैनाल रोड, एटा रोड, स्टेशन रोड, सुदामापुरी रोड, सर्राफा बाजार और राजाराम चौराहा होते हुए बान मंडी तिराहे पर पहुँची, जहाँ से थाना रोड और रेलवे रोड होते हुए बाग पंचायती परिसर में पहुँचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।

बाग पंचायती परिसर में कलश यात्रा के समापन के अवसर पर किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने वहाँ स्थापित प्राचीन माँ काली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की मन्नत मांगते हुए मंदिर में पीतल का विशाल घंटा भेंट किया।

इस पूरे भव्य आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में शिवांगी किन्नर ने मुख्य सूत्रधार की भूमिका निभाई, जिनकी देखरेख में ही सुरक्षा और स्वागत की तमाम व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा की पूर्णाहुति के उपरांत रविवार की रात्रि में बाग पंचायती प्रांगण में ही एक विशाल भगवती जागरण का आयोजन तय किया गया है, जिसमें ख्यातिलब्ध भजन गायकों द्वारा देर रात तक माता रानी का गुणगान किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!