Breaking News

कासगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: मानव तस्करी करने वाला पति-पत्नी का गिरोह गिरफ्तार, नाबालिगों को बनाते थे निशाना।

कासगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: मानव तस्करी करने वाला पति-पत्नी का गिरोह गिरफ्तार, नाबालिगों को बनाते थे निशाना।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जिले में पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पटियाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नाबालिग बालिकाओं और महिलाओं को बहला-फुसलाकर तस्करी के धंधे में लिप्त था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पटियाली पुलिस टीम ने दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास से इस दंपत्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान शबनम सलमानी और उसके पति नौशाद सलमानी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले बताए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि यह शातिर दंपत्ति मासूम नाबालिग बालिकाओं और महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों में ले जाकर बेच देता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 390/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं और 5/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी मासूम बच्चियों और महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। इसके साथ ही, इस अवैध नेटवर्क के तार देश के किन-किन अन्य राज्यों से जुड़े हैं और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बाइट- अमित कुमार, सीओ, पटियाली।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी के एपीएस कोल्ड स्टोर में विशाल भंडारे का आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा समेत कई दिग्गज रहे मौजूद।

उझानी के एपीएस कोल्ड स्टोर में विशाल भंडारे का आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा …