Breaking News

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा, फल बांटकर किया जोरदार स्वागत।

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा, फल बांटकर किया जोरदार स्वागत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज: पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर चारों तरफ उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में कासगंज के सोरों गेट तिराहे पर पुलिस अधीक्षक (SP) ओ.पी. सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शिवभक्तों का अनूठे अंदाज में स्वागत किया। एसपी ने गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें फल वितरित कर उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की।

स्वागत के दौरान एसपी ने कांवड़ियो से सीधे संवाद किया। उन्होंने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं और शिवभक्तों के हाल-चाल की जानकारी ली, जिससे श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए गए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारu रखेगा। साथ ही, पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे शिवभक्तों के प्रति शालीन और सहयोगात्मक रवैया अपनाएं तथा किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराएं। प्रशासन की ओर से आम जनता से भी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने की अपील की गई है।

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान और कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

बाइट- ओ.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक, कासगंज।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …