Breaking News

इस्लामनगर के अली पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

इस्लामनगर के अली पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

इस्लामनगर, बदायूं। इस्लामनगर स्थित अली पब्लिक स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन व मुख्य अतिथि हाजी बिट्टन साहब की गरिमामयी उपस्थिति और प्रधानाचार्या तरन्नुम एम. चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में यह भव्य समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत 16 विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के मनमोहक नृत्य, देशभक्ति गीतों, समूहगान, भाषण और कविताओं ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक ज़ैद मसारत और प्रबंधक अरशद अली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक ज़ैद मसारत ने अपने संबोधन में बच्चों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। वहीं, चेयरमैन हाजी बिट्टन साहब ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और देशप्रेम के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या तरन्नुम एम. चौधरी के नेतृत्व में हुए इस शानदार आयोजन की स्थानीय गणमान्य लोगों और अभिभावकों ने जमकर प्रशंसा की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी के एपीएस कोल्ड स्टोर में विशाल भंडारे का आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा समेत कई दिग्गज रहे मौजूद।

उझानी के एपीएस कोल्ड स्टोर में विशाल भंडारे का आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा …