Breaking News

कासगंज: तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने काटे 20 हजार के चालान।

कासगंज: तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने काटे 20 हजार के चालान।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और अदालत के आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए यातायात पुलिस कासगंज ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान तय सीमा से अधिक (80 डेसीबल से तेज) आवाज में डीजे बजाने पर 2 डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने दोनों डीजे वाहनों का चालान करते हुए कुल 20,000 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क (जुर्माना) लगाया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने सभी डीजे संचालकों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि 80 डेसीबल से अधिक आवाज में साउंड सिस्टम न बजाएं। पुलिस ने कहा कि तेज आवाज से आम लोगों, खासकर मरीजों, बुजुर्गों और पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुलिस प्रशासन ने सभी डीजे स्वामियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों से ध्वनि प्रदूषण रोकने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने साफ किया है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …