Breaking News

कासगंज: जमालपुर गांव को मिली जर्जर रास्ते से मुक्ति, विधायक हरिओम वर्मा ने किया आरसीसी सड़क का उद्घाटन।

कासगंज: जमालपुर गांव को मिली जर्जर रास्ते से मुक्ति, विधायक हरिओम वर्मा ने किया आरसीसी सड़क का उद्घाटन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सहावर (कासगंज)। अमापुर विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर गांव में लंबे समय से बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। क्षेत्र के भाजपा विधायक हरिओम वर्मा ने जमालपुर पहुंचकर नवनिर्मित आरसीसी (RCC) मार्ग का फीता काटकर और नारियल फोड़कर विधिवत लोकार्पण किया। पक्की सड़क बनने से अब गांव के लोगों को कीचड़ और जलभराव के झंझट से हमेशा के लिए निजात मिल गई है।

विधायक के आगमन पर ग्राम प्रधान और पार्टी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ बिना किसी भेदभाव के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। गांव-गांव पक्की सड़कों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है ताकि किसानों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।

सड़क बनने पर स्थानीय महिलाओं व बुजुर्गों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि बरसात के दिनों में जलभराव के कारण रास्ते से निकलना बेहद दुभर हो जाता था। बच्चों का स्कूल जाना तक बंद हो जाता था, लेकिन अब इस आरसीसी सड़क के निर्माण से गांव की तस्वीर बदल गई है।

इस उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिभान शाक्य सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …