Breaking News

सहसवान पुलिस को मिली सफलता: 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस को मिली सफलता: 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूँ)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत सहसवान पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 10 किलोग्राम 160 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार व उनकी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान बंद पड़े यात्री प्रतीक्षालय के पास से संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विकार पुत्र इसरार (निवासी ग्राम हिण्डोर, थाना सहसवान, जनपद बदायूँ) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व जानलेवा हमले (धारा 307) सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

मामले में थाना सहसवान पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उप-निरीक्षक (उ०नि०) रोहित सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल उमाशंकर तथा कांस्टेबल श्यामवीर सिंह शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …