Breaking News

कासगंज जंक्शन: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जीआरपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे।

कासगंज जंक्शन: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जीआरपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज: पुलिस अधीक्षक (रेलवे) आगरा के मार्गदर्शन में थाना जीआरपी कासगंज की ओर से रेलवे स्टेशन पर ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत एक भव्य और प्रेरणादायक तिरंगा यात्रा निकाली गई। थानाध्यक्ष जीआरपी के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे जोश के साथ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे शामिल हुए।

यह तिरंगा यात्रा जीआरपी थाना परिसर से शुरू होकर कासगंज जंक्शन के सभी मुख्य प्लेटफॉर्मों और सर्कुलेटिंग एरिया से गुजरी। पुलिस कर्मियों ने स्टेशन परिसर में अनुशासित ढंग से पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर देशभक्ति के नारों और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा, जिसे देखकर वहां मौजूद यात्री भी उत्साह से भर गए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और आम नागरिकों में देश के प्रति प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करना है। जीआरपी टीम ने लोगों को अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में जीआरपी कर्मियों और यात्रियों ने मिलकर देश की संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। जीआरपी की इस सराहनीय पहल की रेलवे स्टेशन पर मौजूद आम जनता ने खुले दिल से प्रशंसा की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: दो वर्षीय कार्तिक की मौत के मामले में आरोपी मिथुन गिरफ्तार।

दो वर्षीय कार्तिक की मौत के मामले में आरोपी मिथुन गिरफ्तार। संवाददाता, मुबारक अली  शाहजहांपुर। अजीजगंज …