Breaking News

बिल्सी: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, छात्र-छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश।

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, छात्र-छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा थामकर और देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए नगर के लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय में तिरंगा कॉन्सर्ट, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली, तिरंगा थीम आधारित सजावट, कलाकृतियां, तिरंगा सेल्फी और हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनके विजेता छात्र-छात्राओं को आगामी वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

यह तिरंगा रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस आयोजन के दौरान शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बीएसए के आदेशों की खुली अवहेलना: अवकाश के दिन भी खुले रहे उसावा क्षेत्र के इंटर कॉलेज, स्कूल पहुंचे छात्र। 

बीएसए के आदेशों की खुली अवहेलना: अवकाश के दिन भी खुले रहे उसावा क्षेत्र के …