Breaking News

बिसौली: विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर लगा मेगा विद्युत शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान।

बिसौली: विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर लगा मेगा विद्युत शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान।

आई एम खान 

बिसौली: विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर एक मेगा विद्युत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका मौके पर त्वरित निस्तारण किया।

बुधवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए इस विशेष मेगा शिविर का आयोजन कर रहा है। इस शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन जारी करने, विद्युत भार बढ़ाने, खराब मीटर बदलने, बिजली बिल में संशोधन, विद्युत श्रेणी परिवर्तन, बिजली चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण और बिजली बिल जमा करने जैसी तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल रही हैं।

श्री चौधरी ने बताया कि यह विशेष अभियान आगामी 31 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लगातार जारी रहेगा। अधिशासी अभियंता ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित अवधि के दौरान शिविर में पहुंचकर विभाग की इन कल्याणकारी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी बिजली से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करें।

इस मेगा शिविर के दौरान सीए करन सिंह, एसडीओ बिसौली विकास राजपूत, एसडीओ आसफपुर यश कुमार सहित विभाग के अन्य गणमान्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, छात्र-छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश।

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, छात्र-छात्राओं ने दिया देशभक्ति का …