Breaking News

कासगंज: हजारा नहर में नहाते समय डूबे 4 युवक, 3 सगे भाई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

कासगंज: हजारा नहर में नहाते समय डूबे 4 युवक, 3 सगे भाई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नदरई की हजारा नहर में आज नहाते समय बड़ा हादसा हो गया। नहर में उतरे चार युवकों में से तीन डूब गए, जबकि स्थानीय गोताखोरों ने एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत टिकरी कला गांव के रहने वाले चार युवक बाइक से हजारा नहर घूमने आए थे। नहर के किनारे पहुँचने पर चारों युवक नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान वे गहरे पानी की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को तो किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन उसके तीन साथी, जो आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं, पानी के तेज बहाव में लापता हो गए।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए हैं। लापता युवकों की तलाश के लिए पीएसी के कुशल गोताखोरों और रेस्क्यू टीम को काम पर लगाया गया है। नहर में लापता हुए तीनों सगे भाइयों की खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों का हाल बेहाल है। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है और आसपास के क्षेत्र में भी तलाश की जा रही है।

बाइट- मीना देवी, ( सकुशल बाहर निकले युवक की माँ)

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!