Breaking News

बिल्सी में इनोवा कार नीलगाय से टकराई, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान।

बिल्सी में इनोवा कार नीलगाय से टकराई, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान।

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खैरी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक इनोवा कार नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 01 निवासी आशीष सक्सेना, जो भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना के भाई हैं, गुरुवार सुबह अपनी इनोवा कार से रियोनाई स्थित अपने इंटर कॉलेज जा रहे थे। तभी अचानक सड़क पार करती एक नीलगाय कार के सामने आ गई और टक्कर हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल चालक को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मदद से आशीष सक्सेना को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Spread the love

Check Also

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का दिया भरोसा।

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का …