Breaking News

महंगाई की मार: गंजडुंडवारा के नकाशा बाजार में बकरों की रौनक पर भारी पड़े दाम।

महंगाई की मार: गंजडुंडवारा के नकाशा बाजार में बकरों की रौनक पर भारी पड़े दाम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को लेकर नगर के सहावर रोड स्थित ढपाली दरगाह के पास स्थित ‘मां ईंट भट्टा’ परिसर में कुर्बानी के बकरों का नकाशा बाजार सज गया है। सोमवार को लगे इस विशेष बाजार में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पशुपालक अपने बकरों को लेकर पहुंचे। हालांकि, बाजार में खरीदारों की भीड़ तो दिखी, लेकिन महंगाई के कारण खरीद-फरोख्त की गति काफी धीमी रही।

10 हजार से 50 हजार तक के बकरे उपलब्ध

बाजार में पशुपालकों ने बकरों की नस्ल, वजन और खूबसूरती के हिसाब से कीमतें तय की हैं। इस बार बाजार में 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की कीमत के बकरे बिक्री के लिए पहुंचे। खरीदारों और व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कीमतें काफी बढ़ी हुई हैं, जिससे आम आदमी को अपनी पसंद का बकरा चुनने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

दाम अधिक होने से व्यापारियों ने बनाई दूरी

नकाशा ठेकेदार जुम्मन कुरैशी ने बताया कि बाजार में बकरों की आवक तो अच्छी रही, लेकिन ऊंचे दामों के कारण बिक्री उम्मीद से कम दर्ज की गई। वहीं, बकरा व्यापारी इंतजार कुरैशी और गीतम सिंह ने साझा किया कि पशुपालक बहुत अधिक कीमत मांग रहे हैं, जिसकी वजह से व्यापारियों ने भी सीमित खरीदारी की। दूसरी ओर, दूर-दराज से आए पशुपालक लालाराम ने मायूसी जताते हुए कहा कि उचित ग्राहक न मिलने के कारण उनके बकरे नहीं बिक सके।

18 मई से रोजाना लगेगा बाजार

ईद-उल-अजहा का त्योहार 27 या 28 मई को मनाया जाना संभावित है। वर्तमान में नगर पालिका परिषद का यह नकाशा बाजार सप्ताह में दो दिन, सोमवार और बृहस्पतिवार को आयोजित होता है। ठेकेदार जुम्मन कुरैशी ने मीडिया को जानकारी दी कि जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा, बाजार में भीड़ और रौनक बढ़ने की पूरी उम्मीद है। आगामी 18 मई (सोमवार) से ईद तक यह नकाशा बाजार प्रतिदिन लगाया जाएगा, ताकि लोग आसानी से अपनी पसंद के बकरे खरीद सकें।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!