Breaking News

सहसवान-इस्लामनगर मार्ग पर भीषण हादसा: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल।

सहसवान-इस्लामनगर मार्ग पर भीषण हादसा: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल।

सहसवान, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सहसवान-इस्लामनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम मानकपुर के समीप दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय शायर अली पुत्र सफी मोहम्मद अपनी पत्नी सलमा (50 वर्ष) और पत्नी की बुआ भूरी के साथ बाइक पर सवार होकर सहसवान की ओर से अपने गांव नादेरी थाना इस्लामनगर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मानकपुर गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शायर अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी सलमा की हालत बेहद नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरी घायल महिला भूरी का भी इलाज चल रहा है। शायर अली की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!