Breaking News

गंजडुंडवारा: लापता मासूम आरोही का शव मिलने से इलाके में शोक, पुलिस जांच में जुटी।

गंजडुंडवारा: लापता मासूम आरोही का शव मिलने से इलाके में शोक, पुलिस जांच में जुटी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम बाहरपुर से दो दिन पूर्व रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई 4 वर्षीय मासूम आरोही का शव मंगलवार सुबह गांव के निकट मक्का के खेत में बरामद हुआ। बच्ची की दर्दनाक मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्राम बाहरपुर निवासी राहुल की 4 वर्षीय बेटी आरोही शनिवार शाम घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने आसपास के खेतों, झाड़ियों और गांव की हर गली में घंटों तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर खोजबीन शुरू की। सोमवार को पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से भी सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तब भी सफलता नहीं मिल सकी।

मंगलवार की सुबह जब गांव के समीप मक्का के खेत में बच्ची का शव मिला, तो सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शोकाकुल परिवार को हर संभव न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल, इस हृदयविदारक घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। ग्रामीणों की भारी भीड़ परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए जमा हो रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहनता से जांच की जा रही है ताकि मासूम की मौत के पीछे की वास्तविक कारणों का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!