Breaking News

बहेड़ी में भाजपा युवा नेता के आवास पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस।

बहेड़ी में भाजपा युवा नेता के आवास पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बहेड़ी/बरेली। कस्बे के जाजूनागर मोहल्ले में सोमवार देर रात एक राजनीतिक पदाधिकारी के घर के बाहर फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अक्षय मंगलम के आवास के बाहर अज्ञात व्यक्तियों ने दो राउंड फायर किए। एक गोली बाहर खड़ी कार में लगी, जबकि दूसरी मुख्य गेट में जा धंसी। घटना के समय घर के भीतर मौजूद परिजन सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बताया गया है कि नेता देर रात किसी कार्य से लौटे थे। आरोप है कि घर में प्रवेश करने के कुछ ही क्षण बाद बाहर से फायरिंग की गई। उन्होंने आशंका जताई है कि हमलावर वाहन से उनका पीछा कर रहे थे। एक स्थानीय युवक पर साजिश का संदेह व्यक्त करते हुए पूर्व में विवाद और धमकी दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे व्यक्तिगत रंजिश है या अन्य कोई कारण। देर रात रिहायशी क्षेत्र में हुई फायरिंग से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रशासन का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!