Breaking News

फर्रुखाबाद: सट्टा कारोबार का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

फर्रुखाबाद: सट्टा कारोबार का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग कथित तौर पर सट्टा खेलते और लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में अवैध सट्टा-जुआ कारोबार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जनपद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा सट्टा और जुआ जैसे अवैध कार्यों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद, मऊदरवाजा क्षेत्र में इस तरह के कारोबार का सामने आना पुलिस प्रशासन की सख्ती पर सवालिया निशान लगाता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आला अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बाद भी क्षेत्र में यह अवैध धंधा बेखौफ होकर जारी है, जिससे युवाओं और समाज पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।

हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले ने न केवल स्थानीय पुलिस की सतर्कता की पोल खोल दी है, बल्कि जिले के आला अधिकारियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना यह होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ क्या कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हैं।

वायरल वीडियो 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!