Breaking News

फर्रुखाबाद: दो दिनों की भीषण बारिश से हजारों बीघा फसल तबाह, जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने दिए 3 दिनों में सर्वे के आदेश।

फर्रुखाबाद: दो दिनों की भीषण बारिश से हजारों बीघा फसल तबाह, जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने दिए 3 दिनों में सर्वे के आदेश।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों पर भारी कहर बरपाया है। प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में हजारों बीघा में लगी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। खेतों में करीब एक-एक फीट तक जलभराव होने से धान, बाजरा, मूंगफली, मक्का और उड़द की फसलें पानी में डूबकर बिछ गई हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत और पूंजी दोनों पर पानी फिर गया है।

तेज हवाओं और जलभराव से बड़ा नुकसान

बारिश के साथ चलीं तेज हवाओं ने धान की खड़ी फसल को खेतों में बिछा दिया है। वहीं, मूंगफली, उड़द और मक्का की फसलें जलमग्न होने से सड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। अचानक आए इस संकट से जिले के किसान बेहद चिंतित हैं, क्योंकि फसल नष्ट होने से उनके सामने अगली बोआई का भी संकट गहरा गया है।

प्रशासन सख्त: 3 दिनों में सर्वे पूरा करने के निर्देश

किसानों की इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश दिया है कि अगले तीन दिनों के भीतर बारिश से हुए नुकसान का सटीक आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सके।

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …