Breaking News

चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही, तेज डंपरों से गिरे बिजली के खंभे, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर किया प्रदर्शन। 

चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही, तेज डंपरों से गिरे बिजली के खंभे, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर किया प्रदर्शन। 

संवाददाता – शैलेश सिंह

चन्दौली। बबुरी–डवक–मुगलसराय–चकिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में गिट्टी व मिट्टी से लदे भारी डंपर दिन-रात सड़क पर दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय इन डंपरों की तेज और अनियंत्रित रफ्तार से लगातार हादसे हो रहे हैं।

बताया गया कि बीते लगभग दस दिनों में डंपरों की टक्कर से कई बिजली के पोल और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बबुरी और डवक गांव में करीब 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से पेयजल की समस्या भी गंभीर हो गई। ग्रामीणों को सुबह शौच के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई दिनों तक डवक गांव अंधेरे में डूबा रहा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

लगातार हो रही परेशानियों से नाराज ग्रामीणों ने बबुरी गांव में डंपरों को रोककर प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर पहुंचे PWD के इंजीनियरों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि डंपरों की गति पर नियंत्रण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे यदि किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग स्वयं लेगा।

मौके पर डवक चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश राय भी पहुंचे और समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। प्रदर्शन में मुकेश सिंह, श्रीप्रकाश, रवि सिंह, प्रिंस, आलोक राय, अन्नू राय, राजकुमार त्रिपाठी, रवि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!