Breaking News

बिसौली तहसील परिसर में दिनदहाड़े सेंधमारी: वकील के चेंबर से लैपटॉप और 2 लाख के स्टांप चोरी।

बिसौली तहसील परिसर में दिनदहाड़े सेंधमारी: वकील के चेंबर से लैपटॉप और 2 लाख के स्टांप चोरी।

आई एम खान 

बिसौली। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय के निकट स्थित तहसील परिसर में बेखौफ बदमाशों ने एक अधिवक्ता के चेंबर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने चेंबर और मेज का ताला काटकर अंदर रखा एक लैपटॉप तथा लॉकर में रखे लगभग 2 लाख रुपये के स्टांप पार कर दिए। परिसर के भीतर घटी इस वारदात से वकीलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब अधिवक्ता हृदेश शर्मा तहसील पहुंचे, तो उन्हें चेंबर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर पता चला कि मेज की दराजों के ताले भी कटे हुए थे और लॉकर से 2 लाख रुपये मूल्य के स्टांप तथा लैपटॉप गायब थे। पीड़ित अधिवक्ता ने तत्काल डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद अधिवक्ता ने कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …