Breaking News

कासगंज में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुतला फूंककर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कासगंज में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुतला फूंककर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

कासगंज। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार दोपहर कासगंज शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कार्यालय से तहसील परिसर तक विरोध जुलूस निकाला।

प्रदर्शन की शुरुआत नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति (जिला कांग्रेस कार्यालय) से हुई। हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर व तख्तियां थामे कार्यकर्ता आयोग की नीतियों का विरोध करते हुए जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। वहां आक्रोशित भाजपाइयों व कांग्रेसियों के गहमागहमी के बीच कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई।

तहसील परिसर में प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने का आग्रह किया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगे न पूरी होने पर आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, सत्य प्रकाश गुप्ता, इंदिरा गौड़, कमल गुप्ता, विमल कुमार सिंह, अमित यादव भय्यू, सतेन्द्र पाल सिंह बैस, योगेश श्रीवास्तव, साज़िल मियां, प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …