Breaking News

रात में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, नगर में पैदल गश्त कर की वाहनों की जांच।

रात में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, नगर में पैदल गश्त कर की वाहनों की जांच।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया।

गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और लोगों पर नजर रखते हुए आवागमन करने वाले वाहनों की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से बातचीत कर क्षेत्र में शांति बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए रात्रिकालीन चेकिंग एवं गश्त का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य नगर में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना और कानून व्यवस्था को बेहतर रखना है।

इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी सहित कोतवाली पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। प्रधान संपादक, …