Breaking News

बिल्सी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

बिल्सी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के हनुमानगढ़, देववाणी, शिव शक्ति भवन, मां दुर्गा देवी मंदिर, कुटी मंदिर समेत अधिकांश शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

क्षेत्र के जरसैनी, सिमर्रा भोजपुर, सिरसौल, बांस बरौलिया, पिंडौल, नगला डल्लू, सतेती, सिद्धपुर चित्रसैन, रिसौली, निजामपुर, परौली समेत अन्य ग्रामीण अंचलों में भी शिवालयों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने महाशिवरात्रि का उपवास रखा। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

 

 

Spread the love

Check Also

बीएसए के आदेशों की खुली अवहेलना: अवकाश के दिन भी खुले रहे उसावा क्षेत्र के इंटर कॉलेज, स्कूल पहुंचे छात्र। 

बीएसए के आदेशों की खुली अवहेलना: अवकाश के दिन भी खुले रहे उसावा क्षेत्र के …