Breaking News

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठंडे पानी का वाटर कूलर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका परिषद बिल्सी के सभासद अजीत सिंह गुर्जर उर्फ सोनू के आग्रह पर विधायक हरीश शाक्य की ओर से मंदिर परिसर में यह वाटर कूलर लगवाया जा रहा है, जिससे गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

सभासद अजीत सिंह गुर्जर ने वाटर कूलर लगवाने के लिए विधायक हरीश शाक्य का आभार जताते हुए कहा कि प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर नगर की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं और यहां पेयजल की सुविधा होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है तथा जल्द ही मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा, जिससे मंदिर का स्वरूप और अधिक आकर्षक होने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बीएसए के आदेशों की खुली अवहेलना: अवकाश के दिन भी खुले रहे उसावा क्षेत्र के इंटर कॉलेज, स्कूल पहुंचे छात्र। 

बीएसए के आदेशों की खुली अवहेलना: अवकाश के दिन भी खुले रहे उसावा क्षेत्र के …