Breaking News

सपा की बैठक में ज्वाइनिंग की चर्चाओं पर भड़का आक्रोश, कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व से रखी मांग।

सपा की बैठक में ज्वाइनिंग की चर्चाओं पर भड़का आक्रोश, कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व से रखी मांग।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बिसौली की मासिक बैठक सोमवार को पिदारा रोड स्थित एक सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने की, जबकि संचालन अल्तमत हुसैन ने किया।

बैठक में सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी में कुछ लोगों के शामिल होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर कथित उत्पीड़न, मुकदमों तथा विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर संगठन को मजबूती से अपनी आवाज उठानी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की बात का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है और उनके हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखने के लिए लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय तक भी कार्यकर्ता जाएंगे।

बैठक में वक्ताओं ने पूर्व विधायक से जुड़े विवाद, पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों तथा मतदाता सूची से नाम हटाए जाने जैसे मुद्दों को भी उठाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार सतीश प्रेमी ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और शीर्ष नेतृत्व पर विश्वास रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत है और आगामी चुनाव में बिसौली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को जिताने के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।

बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, अमित मथुरिया, डॉ. आस मोहम्मद, जयपाल सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, काजी शाहनवाज खान, जुगल, भूपेंद्र दिवाकर, भारत सिंह यादव, जुगल किशोर गुप्ता, विमल यादव, मिनिस्टर साहब, एडवोकेट राजीव यादव, साहब सिंह यादव, अंटू सागर, एडवोकेट वीरेश यादव, विकास कुमार, अवनेश यादव, डालचंद्र वाल्मीकि, राजेंद्र सागर, राजकुमार, नगर महासचिव अमन यादव, सचिन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

एसबीआई एटीएम में चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को मिली सफलता। प्रधान संपादक, …