Breaking News

महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष की राह पर चलने का लिया संकल्प।

महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष की राह पर चलने का लिया संकल्प।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता

बरेली। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को बहेड़ी तहसील परिसर में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान किसानों ने उनके संघर्ष और विचारों को याद करते हुए किसान हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

गन्ना समिति बहेड़ी से जुड़े भाकियू टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों की समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से उठाते हुए किसान आंदोलन को व्यापक पहचान दिलाई। किसानों के हित में उनके संघर्ष को आज भी प्रेरणा के रूप में देखा जाता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से महेंद्र सिंह टिकैत के विचारों और किसान हितों से जुड़े संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन आगे भी एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान नेता के सिद्धांतों और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगत सिंह, प्रदेश सचिव धीरेंद्र राठी, प्रदेश सचिव दानिश बाबा, जिला उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह, यामीन मलिक, जिला महासचिव राशिद खान, युवा तहसील अध्यक्ष रिजवान अंसारी, तहसील उपाध्यक्ष मोहम्मद उजैर, तहसील महासचिव अदनान रजा, राहिब खान, नगर अध्यक्ष सुमाईल रजा, यासीन मलिक और चौधरी विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

जरीफनगर: ईख के खेत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

ईख के खेत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। प्रधान …