Breaking News

बिसौली: छोटे बच्चों ने निकाला ‘जुलूस-ए-अल-अतश’, इमाम हुसैन की याद में नम हुईं आंखें।

बिसौली: छोटे बच्चों ने निकाला ‘जुलूस-ए-अल-अतश’, इमाम हुसैन की याद में नम हुईं आंखें।

आई एम खान 

बिसौली। शहीदे आजम इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में मोहर्रम के मौके पर शहर में गमे हुसैन मनाने का सिलसिला पूरी अकीदत के साथ जारी है। शुक्रवार को नगर में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ‘जुलूस-ए-अल-अतश’ निकाला गया, जिसने इमाम हुसैन के प्रति बच्चों के प्रेम और श्रद्धा को दर्शाया।

यह जुलूस इमामबाड़ा ‘बनी हाशिम’ से प्रारंभ हुआ। जुलूस में शामिल नन्हे बच्चों ने पूरे गम और अकीदत के साथ अपनी परंपरागत भूमिका निभाई। जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होता हुआ ‘जन्नतुल बकी’ तक पहुँचा। इस दौरान अकीदतमंदों का हुजूम भी साथ रहा, जो लगातार नोहा खानी और मातम करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चों द्वारा निकाली गई इस झांकी ने देखने वालों की आंखें नम कर दीं।

इस दौरान हसन अहमद, मूसा रिज़वी, अली शनावर, मोहम्मद, कैफ, मो. ख़िज़्र, सैयदा, मुजतबा, इब्राहिम, बीबी रानी, ख़ुशी, हुसैन, ज़िकरा, मिनल, अली॓ज़ा, रूम्मान, अकबर, महवर, दावर, अली, नायल रिज़वी, अब्बास, ज़ैनुल, सरवर, ग़नी, हुसैन, ज़िकरा, सय्यदा, हमज़ा, अकबर, वफा अब्बास, महवर और दावर समेत बड़ी संख्या में बच्चे और उनके परिजन मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!