Breaking News

बिसौली: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

बिसौली: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूँ। तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने प्रस्तावित ‘ई-रजिस्ट्री’ व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को तहसील परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अवनीश राय को सौंपा।

​तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित ई-पंजीकरण मॉड्यूल रजिस्ट्री व्यवस्था से न केवल अधिवक्ताओं, बल्कि स्टांप वेंडरों और लेखकों की आजीविका पर भी सीधा प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने इस नई व्यवस्था को उनके हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की पुरजोर मांग की है।

​तहसील समाधान दिवस के अवसर पर पहुँचे जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के समक्ष वकीलों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह व्यवस्था प्रशासनिक सरलता के नाम पर उनके पेशे और रोजी-रोटी को प्रभावित करने वाली है।

​विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष राजेश सक्सेना, के.पी. सिंह, भेषज शरण शर्मा, रवेंद्र सिंह पाल, प्रेमशंकर यादव, सत्यपाल यादव, दिनेश कुमार यादव, अजय पाराशरी, सुधारक सक्सेना, इकरार अहमद, राजेश भारद्वाज, नाजिम खान, योगेश मौर्य, रंजीत यादव, मो. नकी, रामकिशोर मौर्य, विवेक तिवारी, विवेक यादव, जावेद खान, रामरक्षपाल यादव, विनीश कुमार सिंह, जुगेंद्र सिंह यादव, संतोष कुमार, ठा. प्रेम सिंह, राहुल शर्मा, राकेश कुमार सक्सेना, उमेश कुमार, सुनील चौहान, यशपाल सिंह, सुरेन्द्र यादव, सत्यवीर सिंह, अहवर सिंह यादव, कमर अब्बास, ह्रदेश शर्मा, सचिन सक्सेना, अजीत कुमार यादव, वीरेश यादव, अबरार खान, नवनीत कुमार, फुरकान अहमद, प्रेम शंकर भारती, नितिन कुमार गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, मनोज कुमार, सुमित पाठक, मो. सलीम और प्रिंस सक्सेना समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!