Breaking News

बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर, 54 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर, 54 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी (बदायूं): नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के अंतर्गत सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र से आईं 54 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य व खानपान को लेकर जरूरी सलाह दी गई।

शिविर के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) बहुत जल्दी हो जाती है। इससे बचाव के लिए दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। इसके अलावा शरीर में तरलता बनाए रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों के रस का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। उन्होंने अत्यधिक गर्मी के दौरान संतुलित और हल्का भोजन करने पर भी विशेष जोर दिया।

इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. चारु गुप्ता, सुमन शर्मा और शशिवाला सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

ददरौल में लखन प्रताप सिंह ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं।

ददरौल में लखन प्रताप सिंह ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं। शाहजहांपुर। समाजवादी …