Breaking News

बिल्सी: गांव ओया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस के तहत हुआ प्रमाणित, स्वास्थ्य विभाग में दौड़ी खुशी की लहर।

बिल्सी: ओया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस के तहत हुआ प्रमाणित, स्वास्थ्य विभाग में दौड़ी खुशी की लहर।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी (बदायूं): अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ओया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उपकेंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणित कर दिया गया है। केंद्र का नेशनल असेसमेंट गत चार जुलाई को एक राष्ट्रीय टीम द्वारा किया गया था। सोमवार को इस मूल्यांकन का सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम में शामिल डॉ. मनीष शर्मा और डॉ. मोनिका ने ओया स्थित इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने केंद्र पर मिलने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड और अभिलेखों के रखरखाव सहित अन्य सभी निर्धारित मानकों का बारीकी से मूल्यांकन किया था। इस केंद्र पर सीएचओ हिना सैफी और एएनएम साक्षी सक्सेना अपनी सेवाएं दे रही हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि ओया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनक्यूएएस प्रमाणन मिलना पूरे क्षेत्र के लिए एक बेहद गर्व और महत्वपूर्ण विषय है। इससे इस केंद्र पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की उच्च गुणवत्ता को अब राष्ट्रीय स्तर पर आधिकारिक मान्यता मिल गई है। उन्होंने इस सफलता पर केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारियों को बधाई दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: दो वर्षीय कार्तिक की मौत के मामले में आरोपी मिथुन गिरफ्तार।

दो वर्षीय कार्तिक की मौत के मामले में आरोपी मिथुन गिरफ्तार। संवाददाता, मुबारक अली  शाहजहांपुर। अजीजगंज …