Breaking News

बिल्सी: सावन के दूसरे सोमवार पर बिल्सी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे।

सावन के दूसरे सोमवार पर बिल्सी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य

बिल्सी (बदायूं): पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

नगर के दुर्गा नगर कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, हनुमानगढ़ी, देववाणी, शिव शक्ति भवन मंदिर, मां दुर्गा देवी मंदिर, कुटी मंदिर और नीलकंठेश्वर महाराज मंदिर सहित नगर के अधिकांश शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, अक्षत और पवित्र गंगाजल अर्पित कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

केवल नगरीय क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी सावन के दूसरे सोमवार को गजब का उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर, सिरासौल, बांस बरौलिया, पिंडौल, नगला डल्लू, नरैनी, सतेती, सिद्धपुर चित्रसैन, रिसौली और निजामपुर समेत अन्य गांवों के शिव मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान तमाम शिव भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

ददरौल में लखन प्रताप सिंह ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं।

ददरौल में लखन प्रताप सिंह ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं। शाहजहांपुर। समाजवादी …