Breaking News

बदायूं: पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, महिला व बच्ची समेत कई लोग घायल।

बदायूं: पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, महिला व बच्ची समेत कई लोग घायल।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बदायूं: नगर में सोमवार शाम करीब 08:00 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क के बीचों-बीच लगे विद्युत पोल से जोरदार टक्कर मार बैठी। हादसा पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जिससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण टक्कर के कारण कार में सवार एक महिला, छोटी बच्ची और अन्य लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क के बीच से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि नगर पालिका की घोर लापरवाही के चलते इसी विद्युत पोल से पहले भी कई बार वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि इस विद्युत पोल पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी रेडियम या रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया है, जिसके कारण रात के समय यह पोल वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता है। लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि इस पोल पर तुरंत रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं या इसे अन्यत्र शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर, 54 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर, 54 …